12 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार,

Follow Us
  • मुंबई की सोनाली मोटे सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म से पकड़ी गई, 6 लाख का माल जब्त*

रायपुर। रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर सोनाली मोटे को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6,00,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस अब फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ End-to-End कार्रवाई कर रही है।

23 नवंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास 1 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

बैग की तलाशी में मिला गांजा

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पहुंचकर मुखबिर द्वारा हुलिये की महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुंबई महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग में गांजा रखा होना पाया गया। महिला आरोपी सोनाली मोटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 6,00,000 रुपये जब्त कर महिला आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रही है। सोनाली मोटे पति संभाजी मोटे उम्र 42 साल निवासी जी-1/13 न्यू म्हाडा चॉल कोकरी अगर सिओन कोलीवाड़ा वाडला मुंबई महाराष्ट्र।