यरुशलम। सोमवार को यरुशलम मास्टर्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने बढ़त बना ली है।
इस प्रतियोगिता में 12 ग्रैंडमास्टर 11-राउंड के ‘राउंड-रॉबिन’ फॉर्मेट में खेल रहे हैं, जिसमें से शीर्ष चार खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। विजेता को 101,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि कुल पुरस्कार राशि 250,000 डॉलर है। पिछले साल के चैंपियन एरिगैसी, जो वर्तमान में रैपिड शतरंज में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं, तीन राउंड के बाद 2.5 अंकों के साथ आगे हैं।
प्रियांश आर्य ने जड़े 181 रन, टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
उन्होंने चार बार के अमेरिकी चैंपियन वेस्ली सो के खिलाफ ड्रॉ के साथ शुरुआत की, और उसके बाद रैपिड शतरंज में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी, रूस के इयान नेपोम्नियाची और वियतनाम के ले क्वांग लिएम को हराया। इजरायल के मैक्सिम रोडस्टीन दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इजरायली ग्रैंडमास्टर याहली सोकोलोव्स्की को हराया और दो मुकाबले ड्रॉ खेले। नेपोम्नियाची भी दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इजरायल के अवितल बोरुचोव्स्की और येवगेनी पोस्टनी के खिलाफ जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता मंगलवार को चार और राउंड के साथ जारी रहेगी।
डोंगरगढ़ में दो उचित मूल्य दुकानों के नए आवंटन के लिए 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
