रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली के पावन अवसर पर बधाई देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से अपने गृहग्राम बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। जशपुर दौरे से पहले हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रमेन डेका को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
