सेवा सेतु से घर बैठे मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, आयुषी के परिवार को मिली राहत

Follow Us

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं को आसान बनाने की पहल का लाभ अब आम लोगों को मिल रहा है। जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा तहसील निवासी सुमन की बेटी आयुषी को सेवा सेतु के जरिए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र कुछ ही दिनों में मिल गए। तीनों प्रमाण पत्रों की डिजिटल प्रतियां मोबाइल पर उपलब्ध कराई गईं, वहीं हार्ड कॉपी भी जल्द प्रदान कर दी गई। सुमन अपनी बेटी के जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बलौदा तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंची थीं। यहां आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन स्वीकार किया गया और तय समय-सीमा में प्रमाण पत्र देने की जानकारी दी गई। आवेदन के कुछ ही दिनों बाद तीनों प्रमाण पत्र तैयार हो गए और उनकी पीडीएफ प्रतियां मोबाइल पर मिल गईं।

सुमन ने बताया कि पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ता था। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने पर उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली। मोबाइल पर डिजिटल दस्तावेज मिलने से समय की बचत हुई और पूरी प्रक्रिया सुविधाजनक रही। इस सुविधा से संतुष्ट सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई यह कहानी बताती है कि डिजिटल सेवाओं के जरिए नागरिकों को जरूरी सरकारी दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जा रहा है।