सिएटल फूड फेस्टिवल में खौफनाक गोलीबारी: 2 लोगों की मौत, कई घायल; पुलिस ने घोषित किया मास कैजुअल्टी

Follow Us

सिएटल/वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। शनिवार शाम हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी सिएटल सेंटर में चल रहे फूड फेस्टिवल के दौरान शाम करीब 6 बजे हुई। एक अज्ञात हमलावर ने भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और पूरे इलाके को खाली कराया गया। पुलिस ने इस घटना को मास कैजुअल्टी केस घोषित करते हुए जांच शुरू कर दी है। सिएटल पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। मामले की जांच में FBI भी सहयोग कर रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फेस्टिवल के दौरान गोलियों की आवाज और लोगों में मची भगदड़ देखी जा सकती है।‘बाइट ऑफ सिएटल’ एक वार्षिक फूड फेस्टिवल है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।