कांकेर। बीते दो दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।एक ओर जहां लगातार बारिश से नदियां तालाब घाट लबालब हो चुके है। वही एक ओर सड़क में हादसे की ख़बर ने झकझोर दिया है मारकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसे में चार की मौके पर मौत हो गई है।बाकी 5 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डीजे पिकअप के ऊपर ट्रक चढ़ने के कारण इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।
भारत-ए की शानदार जीत: ऑस्ट्रेलिया को 162 रन से हराया, ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो
जानकारी अनुसार जिले के चारामा ब्लॉक के अंतर्गत मारकाटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।हादसे में मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
बाउंड्री पर यानसेन का शानदार कैच: एक हाथ से लपकी गेंद तो देखते रह गए खिलाड़ी
