भारत-ए की शानदार जीत: ऑस्ट्रेलिया को 162 रन से हराया, ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो

Follow Us

हरारे। पुड्डुचेरी के सियेचेम ग्राउंड में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 162 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया से मिले 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की दूसरी पारी 200 रन पर सिमट गई। भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया-ए को उसकी पहली पारी में 171 रन पर समेट दिया था। पहली पारी के आधार पर भारत को 163 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 199 रन बनाए और कुल बढ़त 362 रन की हुई। 363 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 200 रन पर सिमट गई। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा अन-ऑफिशियल टेस्ट 29 सितंबर से पुड्डुचेरी में ही खेला जाएगा।

बाउंड्री पर यानसेन का शानदार कैच: एक हाथ से लपकी गेंद तो देखते रह गए खिलाड़ी

भारत की जीत के हीरो:

  • कुमार कुशाग्र: कुशाग्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस टेस्ट में कुल 159 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 113 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 46 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • शम्स मुलानी: ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में निपटाने में मुलानी का अहम किरदार रहा। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। इसके अलावा मुलानी ने बल्लेबाजी में कुल 19 रन भी बनाए।
  • साई सुदर्शन: सुदर्शन ने ओपनिंग की नई जिम्मेदारी संभालते हुए पहली पारी में 57 रन और दूसरी पारी में 39 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने शेख रशीद के साथ 58 रन की साझेदारी और दूसरी पारी में पडिक्कल के साथ 68 रन की साझेदारी की और भारत का बेस तैयार किया।
  • देवदत्त पडिक्कल: पडिक्कल पहली पारी में तो नहीं चले, लेकिन दूसरी पारी में जब भारत के विकेट जल्दी जल्दी गिर रहे थे तो पडिक्कल ने 59 रन बनाए और टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पहली पारी में वह तीन रन बना सके थे।
  • तुषार देशपांडे: देशपांडे ने पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया।
  • तनुष कोटियान: ऑलराउंडर कोटियान ने पहली और दूसरी, दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा पहली पारी में भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में उन्होंने 69 रन बनाए थे।

हेली मैथ्यूज का तूफान: 182 रन की पारी से वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 99 रन से हराया

भारत की पहली पारी:
भारत-ए के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने 103 गेंद में तीन चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं, कुमार कुशाग्र ने 240 गेंद में 12 चौके की मदद से 113 रन बनाए। कुशाग्र इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी उन्होंने शतक जमाया था।

इसके अलावा तनुष कोटियान ने 138 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। इसके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सका। अमन मोखादे छह रन, पडिक्कल तीन रन, शेख रशीद 16 रन, यश राठौड़ एक रन, शम्स मुलानी 18 रन, अंशुल कंबोज 23 रन और तुषार देशपांडे 14 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से कोरी रोचिकियोली ने चार विकेट झटके। वहीं, टॉड मर्फी को तीन विकेट मिले. ब्रैंडन डॉगेट, फर्गस ओ नील और लियाम स्कॉट को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी:
जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई। सैम कॉन्सटास 25 रन, कैंपबेल केलावे दो रन, नाथन मैकस्वीन शून्य, कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब आठ रन, जेसन संघा 46 रन और जोश फिलिप 14 रन बनाकर आउट हुए। लियाम स्कॉट 26 रन, फर्गस ओ नील 13 रन, मर्फी 12 रन और डॉगेट 13 रन बनाकर आउट हुए। रोचिकियोली चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शम्स मुलानी ने चार विकेट झटके। वहीं, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान को दो-दो विकेट मिले। कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे को एक-एक विकेट मिला।

यूपीआई एमडीआर को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया जवाब, समझिए पूरा मामला

भारत की दूसरी पारी:
भारत को पहली पारी के आधार पर दूसरी पारी में 163 रन की बढ़त हासिल थी। टीम इंडिया की दूसरी पारी 199 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत की कुछ बढ़त 362 रन की हुई। भारत की दूसरी पारी में सुदर्शन ने 39 रन, कप्तान पडिक्कल ने 88 गेंद में सात चौके की मदद से 59 रन और कुशाग्र ने 58 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। अमन मोखादे नौ रन, यश राठौड़ 12 रन, कोटियान आठ रन, मुलानी एक रन, कंबोज एक रन और हिंगे चार रन बनाकर आउट हुए। शेख रशीद और देशपांडे खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मर्फी ने चार विकेट लिए। वहीं, डॉगेट और स्कॉट को दो-दो विकेट मिले। जेसन संघा ने एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी:
363 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 200 रन पर सिमट गई। फर्गस ओ नील ने सबसे ज्यादा 52 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, मैकस्वीनी ने 35 रन और संघा ने 26 रन बनाए। मर्फी ने 17 रन, कॉन्सटास ने 20 रन की पारी खेली। कैम्पबेल और स्कॉट खाता नहीं खोल सके। कप्तान हैंड्सकॉम्ब भी 16 रन और फिलिप सात रन बना सके। भारत की ओर से देशपांडे और मुलानी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, कंबोज और कोटियान को दो-दो विकेट मिले।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 176 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,100 के पार