कानन पेंडारी रोड पर भीषण हादसा, अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई; 3 युवक घायल

Follow Us

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई, जिससे हादसा गंभीर हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह, जरहागांव निवासी तीन युवक अपने दोस्त को लेने बिलासपुर आए थे। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका दोस्त पहले ही वापस जा चुका है। इसके बाद तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कानन पेंडारी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से भिड़ गई।

हादसे में दो युवक अब्राहम और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण लोहे की रेलिंग का सरिया और पाइप उनके पेट में घुस गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं तीसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद गंभीर था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।