बेटियों को परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, पांच घायल

Follow Us

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत घायलों की हालत गंभीर

कांकेर। बेटियों को ओपन परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सरोना के पास करप गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दुधावा निवासी जितेंद्र रजक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां रीना रजक और लक्ष्मी रजक समेत पांच लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही सरोना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर सभी घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परीक्षा दिलाकर बेटियों के साथ घर लौट रहे पिता की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फोटो कैप्शन: सरोना के पास करप गांव में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

महादेवघाट में 24 नवंबर को लगेगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला, खारून नदी में श्रद्धालु करेंगे पुण्य स्नान

कांकेर। बेटियों को ओपन परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सरोना के पास करप गांव में दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दुधावा निवासी जितेंद्र रजक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां रीना रजक और लक्ष्मी रजक समेत पांच लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरोना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर सभी घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।