दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिवार से मिले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, 25 हजार रुपये की सहायता दी

Follow Us

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस क्लब कोरबा के दिवंगत सदस्य पत्रकार स्वर्गीय संजय देवांगन के दुरपा रोड स्थित निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद सौंपी।

स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर निगम की सख्ती, 64 दुकानों पर कार्रवाई

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हाल ही में प्रेस क्लब कोरबा के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि प्रेस क्लब के किसी सदस्य के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी घोषणा के तहत उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी सहित वरिष्ठ पत्रकार और अन्य मीडियाकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।