‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविशंकर नगर से दादर रोड तक हुआ वृक्षारोपण

Follow Us

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में पं. रविशंकर नगर जोन क्षेत्र में गरिमा मेडिको से दादर रोड स्थित मलिक भवन तक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में सहभागिता निभाई। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा वन विभाग के सहयोग से यह अभियान 18 जुलाई से चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और कोरबा को हरित एवं स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में लोगों को जोड़ना है।

स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर निगम की सख्ती, 64 दुकानों पर कार्रवाई

रविशंकर नगर से दादर रोड तक आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।