बाराबंकी। उत्तर प्रदेश बराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस सवार सभी लोग जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के गेरांवा गांव के पास एक्सप्रेसवे के 53वें किलोमीटर पर एंबुलेंस एक तेज रफ्तार पिकप गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की जान चली गई।
यूके, ईयू के बीच ब्रेक्जिट के बाद व्यापार एवं प्रवासन पर नया समझौता
सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की राहत टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस हादसे में पश्चिम बंगाल के कोच बिहार निवासी अमिनूर हक (40) पुत्र अब्दुल हुसैन, रुपिक (50) पुत्र अब्दुल रहमान, राजस्थान के अलवर निवासी हरिओम (33) पुत्र जयसिंह, जयपुर निवासी मकबूल खान (62) पुत्र शुभान और एंबुलेंस चालक आलम की मौत हो गई।
अमेरिका, रूस एवं चीन तकनीकी रूप से विश्व के सबसे शक्तिशाली देश: डोनाल्ड ट्रम्प
