एकता कपूर की नई हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक जारी, मोशन पोस्टर देख कांप उठेंगे दर्शक

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। फिल्म निर्माता एकता कपूर और अमर बुटाला ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने शुक्रवार, 13 नवंबर यानी ‘फ्राइडे द थर्टीन’ के खास मौके पर फिल्म का टाइटल और पहला मोशन पोस्टर जारी किया है। फिल्म का खौफनाक लुक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा के लिए 13 नवंबर का दिन चुना है। दुनिया के कई देशों में शुक्रवार 13 तारीख को डर और अंधविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में हॉरर फिल्म का ऐलान इसी दिन करना काफी दिलचस्प माना जा रहा है। फिल्म के टाइटल और मोशन पोस्टर के जरिए दर्शकों को इसकी डरावनी दुनिया की पहली झलक दिखाई गई है।

इस हॉरर फिल्म के लिए एकता कपूर और अमर बुटाला ने हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ रखा गया है, जो अपने अनोखे अंदाज के कारण चर्चा में है। वहीं, फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी साजिद खान संभाल रहे हैं। पोस्टर में डरावने माहौल की झलक देखने को मिली है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिलहाल फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दर्शकों को अब इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। माना जा रहा है कि इनके सामने आने के बाद फिल्म के किरदारों और कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ अपने अनोखे नाम और डरावने अंदाज से बड़े पर्दे पर कितना रोमांच पैदा करती है।