रायपुर के अपार्टमेंट में एसी फटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी

Follow Us

रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक आवासीय अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलने लगे। जानकारी के अनुसार, क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत के तीसरे माले पर स्थित एक फ्लैट में अचानक एसी फट गया, जिसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।