पुरानी रंजिश में खूनी वारदात: फरसा मारकर शख्स की हत्या, गांव में सनसनी

Follow Us

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की फरसा मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम भदराली की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कन्हैया बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया और गांव के ही 65 वर्षीय बउवा चतुर्वेदी के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने गांव के चौक में कन्हैया बंजारे पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।