बलौदाबाजार में शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

Follow Us

बलौदाबाजार। सड़क हादसों पर रोक लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की जांच जारी है। एसपी गौरव राय के निर्देश पर जिले में नियमित वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान हथबंद थाना पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की, जिसमें एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिला। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया और मामला न्यायालय में पेश किया।

22 सितंबर को आया न्यायालय का फैसला
मामले की सुनवाई के बाद 22 सितंबर 2026 को न्यायालय ने संबंधित चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस के मुताबिक नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। जिले में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ जांच और वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।