स्कूल में प्राचार्य से विवाद, व्याख्याता पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप

Follow Us

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के सोन लोहर्सी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य और एक व्याख्याता के बीच विवाद का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने व्याख्याता सानुज राम सोनी पर अपशब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पचपेड़ी थाने में शिकायत की है। प्राचार्य की शिकायत के मुताबिक, 24 सितंबर को स्टाफ के सामने उपस्थिति और आकस्मिक अवकाश (ष्टरु) को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान व्याख्याता ने प्राचार्य के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी।

वीडियो बनाने को लेकर भी विवाद का आरोप
शिकायत में एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि विवाद का वीडियो बना रहे सीएसी का कॉलर पकड़कर वीडियो डिलीट करने के लिए धमकाया गया। प्राचार्य ने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।