वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस : रंधावा, डोटासरा और जूली समेत कई बड़े नेता शहीद स्मारक पहुंचे, चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च

Follow Us

जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के मुद्दे को लेकर आज चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पहुंचे हैं।कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के पोस्टर लेकर शहीद स्मारक पर नारेबाजी कर रहे हैं। शहीद स्मारक पर जनसभा के बाद डोटासरा और रंधावा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान के कार्यालय की ओर पैदल मार्च निकाल रहे हैं।

देशभर में पहले ही हो चुके हैं आंदोलन, अब राजस्थान में गर्जी कांग्रेस
गौरतलब है कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली के विरोध में देशभर के विभिन्न राज्यों में पहले ही व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा चुके हैं। देश के अन्य प्रमुख राज्यों—जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, पंजाब-चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर—में कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़े नेता सड़कों पर उतरकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और पारदर्शी जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।

उसी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की कड़ी में अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी जयपुर में मोर्चा खोलकर चुनाव आयोग के खिलाफ हुंकार भर रही है।रंधावा-डोटासरा समेत कई दिग्गज पहुंचे: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शहीद स्मारक स्थल पहुंचे।पैदल मार्च व घेराव: शहीद स्मारक पर विरोध सभा के बाद सभी नेता व कार्यकर्ता राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं।सुरक्षा के कड़े इंतजाम: कांग्रेस के पैदल मार्च और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहीद स्मारक और चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया है।