हरेली पर डिप्टी CM अरुण साव ने की पूजा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Follow Us

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने गौ माता के साथ नांगर, गैती और कुदारी जैसे कृषि उपकरणों की पूजा की। घर के द्वार पर नीम की डाली लगाकर प्रदेश की खुशहाली और आरोग्य की कामना की।

उप मुख्यमंत्री ने हरेली को छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली की बधाई देते हुए अच्छी बारिश और खेतों में अच्छी फसल की कामना की। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।