भारत में एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण को मिल रही मजबूती , प्रधानमंत्री मोदी ने भूपेंद्र यादव का लेख साझा किया

Follow Us

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का एक लेख साझा किया, जिसमें भारत में एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और इस प्रजाति के संरक्षण की दिशा में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में गैंडों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गैंडों की आबादी में लगातार वृद्धि के साथ भारत अब दुनिया में एक सींग वाले गैंडे के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षकों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रजाति के अस्तित्व और भविष्य के लिए इसके प्राकृतिक आवास वाले घास के मैदानों तथा आर्द्रभूमियों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के लेख का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख अवश्य पढ़ा जाना चाहिए, क्योंकि इसमें बताया गया है कि सरकार के प्रयास एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण को किस प्रकार और अधिक मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की पोस्ट में कहा गया, भारत में गैंडों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पोस्ट में आगे कहा गया कि गैंडों की आबादी में लगातार वृद्धि के साथ भारत दुनिया में एक सींग वाले गैंडे के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षकों में से एक बन गया है। प्रधानमंत्री ने इस प्रजाति को सहारा देने वाले घास के मैदानों और आर्द्रभूमियों की रक्षा को उसके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के लेख को संरक्षण प्रयासों की दिशा में सरकार की पहलों को समझने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।

मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी: तीरंदाज बनने का था सपना, किताब ने बदली जिंदगी

सरकार की ओर से गैंडों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण, उनके पर्यावास को मजबूत करने और संरक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा लेख साझा किए जाने से एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण और उसके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया गया है।