स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

Follow Us

जांजगीर-चांपा। 15 अगस्त को जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी पढ़ा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, परेड, सुरक्षा, बेरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात, साफ-सफाई, बिजली और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर-एसपी ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।