बस्तर दशहरा की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, विभागों को दिए समन्वय के निर्देश

Follow Us

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा ने दशहरा पर्व से जुड़े प्रमुख स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सिरहासार, काछनगुड़ी, जिया डेरा, माडिय़ा सराय, निशा जात्रा गुड़ी और दशरा पसरा पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं और रस्मों में शामिल लोगों के ठहरने की सुविधाओं की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को सभी जरूरी काम तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर यशवंत नायक, एसडीएम मनीष वर्मा सहित राजस्व, लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।