गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन। 200 फरियादियों की सुनी शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

Follow Us

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तीन दिवसीय गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर शिकायत को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका ऐसा समाधान किया जाए जिससे फरियादियों को संतोष मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन में शामिल होने के लिए किसी विशेष पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी नागरिक सीधे पहुंचकर अपनी शिकायत मुख्यमंत्री और अधिकारियों के सामने रख सकता है। हालांकि प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी शिकायत पहले जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करें, ताकि उसके निस्तारण की प्रक्रिया और अधिक आसान एवं प्रभावी हो सके।