सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Follow Us

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली प्रवास महत्वपूर्ण मुलाकातों और बैठकों को लेकर चर्चा में रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विकास योजनाओं और राज्य के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की प्रगति और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से चर्चा कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द जनसेवा में लौटने की कामना की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं और लंबित रेल लाइनों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी उपस्थित रहे।