बस्तर दौरे पर सीएम साय: इनोवेशन महाकुंभ में लेंगे हिस्सा

Follow Us

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 2 बजे रायपुर से रवाना होकर लगभग 3:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगे। जगदलपुर में मुख्यमंत्री शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में नवाचार, स्टार्टअप और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। दौरे के दौरान CM साय स्थानीय अधिकारियों और प्रतिभागियों से संवाद भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम करीब 7 बजे बस्तर से रवाना होकर वापस रायपुर लौटेंगे। सीएम के इस दौरे को बस्तर क्षेत्र में विकास और नवाचार को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।