रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के पकड़े जाने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सीबीआई लगातार प्रयास कर रही थी कि महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर देश लौटे और कानून के शिकंजे में आए। आखिरकार आरोपी का पकड़ा जाना जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों ने लगातार प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने सीबीआई और संबंधित एजेंसियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। महादेव सट्टा ऐप मामला लंबे समय से चर्चा में है और इस कार्रवाई को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
