नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, धमतरी से बरामद की गई किशोरी

Follow Us

कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृता को धमतरी जिले के ग्राम सरईटोला से सकुशल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 12 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 358/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान साइबर सेल कांकेर की तकनीकी मदद से किशोरी की लोकेशन ग्राम सरईटोला, थाना दुगली, जिला धमतरी में मिली। इस पर महिला प्रधान आरक्षक किरण परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया और आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया।

विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में आज शाम होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ

पूछताछ और कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(ङ) बीएनएस और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी अर्जुन ध्रुवा पिता मोतीलाल ध्रुवा उम्र 25 वर्ष निवासी सरईटोला, थाना दुगली, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सउनि भुनेश्वरी भगत, पीएसआई लता, महिला प्रधान आरक्षक किरण परिहार, आरक्षक तनिश कावड़े, गजेन्द्र नाग, महिला आरक्षक अगसिया कोडोपी और साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।