रायपुर/नई दिल्ली। देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिल्ली के भारत मंडपम में रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश और विदेश के निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। समिट के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, नई तकनीकों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी से जुड़े अवसरों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा के विकास को गति देना और भारत को इस क्षेत्र में मजबूत पहचान दिलाना है। निवेशकों के साथ होने वाली बैठकों से नई परियोजनाओं और कारोबारी साझेदारी के रास्ते खुलने की उम्मीद है। यह आयोजन ऊर्जा क्षेत्र में भारत की बढ़ती संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी बनेगा।
