छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम: टॉपर्स को मिलेगा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का इनाम

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक के दौरान प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्रों और अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने घोषणा की कि जो छात्र 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाएंगे, उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जिन छात्रों का परिणाम उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं आया, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके सामने भविष्य में कई और अवसर होंगे, और वे उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने का अवसर प्रदान करेंगे।