जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow Us

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 10 नवंबर 2026 को थाना चारामा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 9 नवंबर को आरोपी उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर मैनखेड़ा बांध की ओर ले गया। वहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 241/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

महासमुंद : बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 19 नवंबर को आरोपी रामरतन उईके उर्फ रतन (24 वर्ष), निवासी ग्राम भैंसाकन्हार, थाना कोरर को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री साय