मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी बाजारों में आई बड़ी गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 463.50 अंक गिरकर 82,558.25 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 146.30 अंक टूटकर 25,368 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में बड़ी कंपनियों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.66 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 में 0.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रिसदा में सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिराने वाले न्यू विस्टा लिमिटेड के 7 वाहनों पर कार्रवाई
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियों में तेजी रही। वहीं टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन, एसबीआई और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, हेल्थकेयर और फार्मा क्षेत्र में मजबूती रही, जबकि मेटल, एनर्जी, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर लाल निशान में रहे।
छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों को पदोन्नति, दो बने ACS- दो प्रमुख सचिव
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। जापान, चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स 2.19 प्रतिशत और नैस्डैक 2.25 प्रतिशत टूटकर बंद हुए थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक दबाव के बीच बाजार में मुनाफावसूली जारी है। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और कंपनियों के बेहतर नतीजे बाजार को सहारा दे सकते हैं।
