भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़ा, 32 अरब डॉलर के करीब पहुंचा

Follow Us

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44 प्रतिशत बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकारी फैक्टशीट के अनुसार, इस वृद्धि में स्मार्टफोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का भी बड़ा योगदान रहा। स्मार्टफोन निर्यात इस दौरान 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया। वहीं गैर-स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात 56.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13.79 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे साफ है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब केवल मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है।

देश में शादियों की धूम से बाजार में आएगी रौनक, 52 लाख विवाहों से 6 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान

सबसे बड़ी बढ़ोतरी माउंटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) के निर्यात में दर्ज की गई। इसमें 3,219 प्रतिशत की वृद्धि के साथ निर्यात 2.10 अरब डॉलर पहुंच गया। मेमोरी इंटीग्रेटेड सर्किट के निर्यात में भी 2,333 प्रतिशत का उछाल आया। सिंगापुर, चीन, हांगकांग और मलेशिया जैसे देशों से मजबूत मांग ने इस क्षेत्र को गति दी है। नेटवर्क ट्रांसमिशन और राउटिंग उपकरणों के निर्यात में भी लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई। यह प्रदर्शन भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और वैश्विक व्यापार में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

कमजोर वैश्विक संकेतों का बाजार पर असर: सेंसेक्स 463 अंक टूटा, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली