देश में शादियों की धूम से बाजार में आएगी रौनक, 52 लाख विवाहों से 6 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान

Follow Us

o दिल्ली-एनसीआर में ही होगा 1 लाख करोड़ रुपये का व्यापार, कपड़े, गहने और सजावट के कारोबार को मिलेगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली। दिवाली के बाद अब देशभर के व्यापारियों की नजर शादी के सीजन पर है। 21 नवंबर से देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के साथ शुरू हो रहे इस सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के मुताबिक, इन आयोजनों से देशभर में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

कमजोर वैश्विक संकेतों का बाजार पर असर: सेंसेक्स 463 अंक टूटा, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली


सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में करीब 5 लाख शादियां होने की संभावना है, जिससे लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। इस सीजन में कपड़े, साड़ियां, लहंगे, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाइयां और उपहारों की मांग बढ़ेगी। इसके अलावा होटल, बैंक्वेट हॉल, टेंट, कैटरिंग, फूलों की सजावट, फोटोग्राफी और परिवहन सेवाओं से जुड़े कारोबारियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

रिसदा में सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिराने वाले न्यू विस्टा लिमिटेड के 7 वाहनों पर कार्रवाई


सीटीआई के मुताबिक, जीएसटी दरों में कटौती के बाद खरीदारी के रुझान में बदलाव आया है। ग्राहक अब भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स’ अभियान से स्थानीय कारीगरों, ज्वेलर्स और कपड़ा निर्माताओं को भी नए ऑर्डर मिल रहे हैं। शादी के इस सीजन से छोटे कारोबारियों और एमएसएमई क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद है।