उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा 2026 में इस बार श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में 7 लाख से अधिक भक्त चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा करीब 3.45 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।
वहीं बद्रीनाथ धाम में 1.85 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। इसके अलावा यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। यात्रा मार्गों पर पुलिस, स्वास्थ्य टीम और आपदा प्रबंधन दल लगातार तैनात हैं। पहाड़ी इलाकों में मौसम के तेजी से बदलने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए SDRF, NDRF और अन्य एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
