सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 आज हो सकता है जारी! 6.8 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने के करीब

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज किसी भी समय कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। मई 2026 में आयोजित इस परीक्षा में करीब 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो अब अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन परिणाम जल्द जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम देखा जा सकेगा।

सीबीएसई (CBSE) द्वारा जारी किए जाने वाले स्कोरकार्ड में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक अलग-अलग दर्शाए जाएंगे, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का बेहतर विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन छात्रों ने दोनों चरणों की परीक्षाएं दी हैं, उनके लिए बेहतर अंक वाले परिणाम को अंतिम माना जाएगा। यानी यदि किसी छात्र के सेकेंड बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक आए हैं, तो वही उसके अंतिम रिजल्ट में शामिल किए जाएंगे। गौरतलब है कि, पहले चरण की सीबीएसई (CBSE) 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी रहा था। इस बार भी छात्रों और अभिभावकों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं। अब सभी को बोर्ड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जो किसी भी वक्त हो सकती है।