कैबिनेट बैठक : आदिम जाति विकास विभाग के नाम से जाना जाएगा जनजातीय कार्य विभाग, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पद के रिक्त 36 पदों पर होगी भर्ती

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए। पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से इसे बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, मध्यावधि चुनाव से पहले बढ़ सकता है तनाव