रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान के साथ लैंडिंग के समय एक पक्षी टकरा गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना के कारण विमान की आगे की उड़ान लगभग दो घंटे की देरी से संचालित हुई।
रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान से पक्षी टकराया, लैंडिंग के दौरान हुई घटना
