भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, ‘बोरे बासी दिवस’ में श्रमिक सम्मान और संस्कृति पर दिया जोर

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। इससे पहले वे प्रदेश में आयोजित ‘बोरे बासी दिवस’ कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां उन्होंने किसानों और श्रमिकों की परंपराओं को सम्मान देने पर जोर दिया। बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों का सम्मान किया गया, साथ ही 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ओमनी वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, बोरे बासी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और मेहनतकश लोगों का पारंपरिक आहार है, जिसे उनकी सरकार ने विशेष पहचान दिलाई। उन्होंने इसे गर्मी में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ की विरासत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।