दुर्ग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ सदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने फोन पर किरण देव सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना।
अरुण वोरा ने किरण देव सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जीवन में लौटने की शुभकामनाएं दीं।
