अरुण वोरा ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Follow Us

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने पंडवानी की अप्रतिम साधिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वोरा ने अपने शोक संदेश में कहा कि, पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई जी के निधन का समाचार बेहद दुःखद है।

तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला और आजीवन साधना से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं पंडवानी को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय लोक-सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि, दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।