सिलतरा में पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Follow Us

राजधानी रायपुर के सिलतरा थाना क्षेत्र के जे.के. वीडियो हॉल के पास पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रायपुर। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है, कि पेड़ पर पहले से बच्चों के झूले के लिए लाल साड़ी/कपड़ा बंधा हुआ था। रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह लोगों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रात 21 वर्षीय युवती की उसके घर में चाकू से गोदकर हत्या

आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके हैं, जिसके चलते फिलहाल मृतक अज्ञात है। सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।