कांकेर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी सामने आई है, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को बालिका के पिता ने थाना कांकेर में उसकी गुमशुदगी और अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 343/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, लक्ष्मण ने बताया जीत का राज
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए बालिका को संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सहयोगियों के कब्जे से सकुशल बरामद किया। पीड़िता के कथन और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में धारा 64(1), 64(2)(एम), 65(1), 3(5) बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। मामले में पुलिस ने डोमेश पटेल, पिता राकेश पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, थाना कांकेर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सुकमा में सनसनीखेज वारदात, शराब के नशे में पिता ने बेटे की हत्या की
वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका पाए जाने पर उनके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि संबंधी जानकारी तैयार कर परिजनों को कार्रवाई की सूचना दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन, एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बहला-फुसलाकर ले जाने या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
विवाद के बाद भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा पर केस दर्ज
