विवाद के बाद भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा पर केस दर्ज

Follow Us

अंबिकापुर। जिले के कलाकेंद्र मैदान के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

कलाकेंद्र मैदान में विवाद और हंगामा:
घटना के अनुसार कलाकेंद्र मैदान के पास भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आकांक्षा टोप्पो ने भाजपा नेता धीरज सिंह पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया और वह कलेक्टोरेट चौक पर स्थित एक होटल में चली गईं। सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल तुरंत कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और धीरज सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली थाने ले गए। भाजपा नेता को थाने ले जाने की खबर फैलते ही भाजपा नेता दीपक यादव, रविंद्र तिवारी और कैश मोहम्मद समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के भीतर जमकर हंगामा किया और धीरज सिंह को थाने से बाहर निकाल लाए।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चयनित अभ्यर्थी नहीं आया तो अगले उम्मीदवार को मौका

भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज:
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा ने पुलिस को आवेदन देकर भाजपा नेता धीरज सिंह पर जातिगत गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3-1 के तहत मामला पंजीकृत किया।

इन्फ्लुएंसर्स पर दर्ज हुई प्राथमिकी:
भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक फिर से थाने में जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद की त्वरित कार्रवाई की मांग रखी। भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस को आवेदन सौंपकर बताया कि दोनों इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया था। पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया। दोनों पर राजनेताओं के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।

570 करोड़ के कोयला लेवी केस में शिकंजा, आज 9 आरोपियों की अदालत में होगी पेशी