युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तारः परिजनों को भेजी थी तस्वीरें

Follow Us

रायपुर। रायपुर में युवती की निजी तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों को भेजकर सार्वजनिक करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

प्रकरण की पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी
द्वारा पीड़िता की बिना वस्त्र वाली तस्वीर उसके भाई एवं अन्य परिजनों को भेजकर सार्वजनिक की गई तथा व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक एवं गाली-गलौज वाले संदेश भेजे गए। रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी परिमल को 13.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का न्यायिक रिमांड दिनांक 25.09.2026 तक प्राप्त किया गया है।