अवैध हथियार लोहे के चाकू लेकर डराने – धमकाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। शहर में हो रहे लगातार चाकूबाजी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं अवैध रूप से हथियार लेकर घूमने वाले एवं लोगों को दिखा कर डराने धमकाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ कि संतोषी नगर चौक भाठागांव जाने का रास्ता के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से लोहे के धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा धमका रहा है। की सूचना पर निरीक्षक राजेश कुमार मरई थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर तस्दीक किए जहां पर एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार हथियार लेकर लोगों को दिखा कर डरा धमका रहा था जिसे पकड़ने हेतु घेराबंदी कर बड़ी मशक्कत के साथ अवैध हथियार के साथ पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 465/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – थलेन्द्र साहू पिता डोमन सिंह साहू उम्र 20 साल पता ग्राम सरवदा चौकी बिरेंझर थाना कुरुद जिला धमतरी छ0ग0