बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के पाररास में सुबह करीब 10 एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,यात्री बस का ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक के साथ टक्कर हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि, बाइक चालक वामेंद्र साहू नामक युवक के सिर में गम्भीर चोट आई है और बाइक के ब्रेक पैडल उसके गर्दन में जा घुसा, दर्द से कहराते युवक की मदद करने आसपास के लोग पहुंचे जहां ग्लैण्डर मशीन से बाइक के लोहे के ब्रेक पैडल को काटा गया जिसके बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया।
ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ब्रेक पैडल गर्दन में घुसा, ग्लैण्डर मशीन से काटकर निकाला बाहर, युवक की हालत गंभीर
