किस्मत बदल देगा एक छोटा सा तिलक! जानें वार के अनुसार कौन सा तिलक दिलाएगा आपको हर काम में सफलता

Follow Us

हिंदू धर्म में मस्तक पर तिलक लगाना केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि एकाग्रता और ऊर्जा को जाग्रत करने का विज्ञान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि हम 7 दिनों के अनुसार सही तिलक धारण करें, तो ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है और सोई हुई किस्मत चमक सकती है।

सप्ताह के अनुसार शुभ तिलक की सूची:

सोमवार
चंदन का तिलक लगाएं, मन शांत रहता है. भस्म तिलक शिव कृपा दिलाता हैं. चंद्र दोष कम करने में सहायक.

मंगलवार
लाल चंदन या सिंदूर लगाएं. हनुमान कृपा से डर दूर होता है. ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता हैं.

बुधवार
सूखा सिंदूर लगाना शुभ. बुद्धि और वाणी में सुधार होगा. गणेश जी की कृपा मिलती है.

गुरुवार
हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं. विष्णु जी का आशीर्वाद मिलेगा. गुरु दोष शांत होता है.

शुक्रवार
लाल चंदन या सिंदूर लगाएं. लक्ष्मी कृपा से धन लाभ मिलेगा. तनाव और कलह दूर होती है.

शनिवार
भस्म या लाल चंदन लगाए. शनि दोष से राहत मिलती है. नकारात्मकता दूर होती है.

रविवार
लाल या हरा चंदन लगाएं. सूर्य कृपा से मान-सम्मान बढ़ता है. आत्मबल और नेतृत्व शक्ति बढ़ती है.