हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सड़क किनारे खड़े हाइवा (ट्रक) से टकरा गई। इस घटना में मां और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार पटना से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों और शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान विद्या देवी और उनके पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल महावीर प्रसाद और उनकी पत्नी अंकिता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया।मुफस्सिल थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक कारण ड्राइवर की नींद लगना या तेज़ रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
हजारीबाग में सड़क हादसा: कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौत, दो गंभीर घायल
