अनारकली सूट में हिमांशी खुराना का रॉयल लुक, ‘पंजाब की ऐश्वर्या’ की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Follow Us

नई दिल्ली। ​बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं पंजाबी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लोग ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ कहते हैं। उनकी खूबसूरती और नशीली आंखों में उन्हें ऐश्वर्या राय की झलक दिखती है, तो उनका स्टाइल भी सबको इंप्रेस कर जाता है। अब लेटेस्ट तस्वीरों में हसीना ने अनारकली पहन अपनी देसी ब्यूटी फ्लॉन्ट की और सबका दिल जीत गईं। जहां उनकी अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल-सा हो गया। आपको बता दें की ​34 साल की हिमांशी ने चटक नारंगी रंग के अनारकली में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे पहनने का उनका अंदाज बेहद कातिलाना है, तो उनकी दिलकश अदाओं के तो क्या कहने, जिन्होंने सबको मदहोश कर दिया। वहीं, महिलाओं को शादी- पार्टी में सजने- संवरने के टिप्स भी दे गईं। जिन्हें फॉलो करके वह रॉयल और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। वहीं हिमांशी के देसी कभी लुक्स से दिल जीत लेते हैं, तो कभी वह अपने वेस्टर्न रूप से ही सबको दीवाना बना जाती है। लेकिन, यहां हाउस ऑफ आगाज लेबल के नारंगी अनारकली में उनकी सुंदरता को जैसे चार चांद लग गए। न सिर्फ अनारकली को गोटा पट्टी, सेक्विन सितारों और लेस वर्क से सजाया गया है, बल्कि इसका बांधनी स्टाइल दुपट्टा लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।

अनारकली की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे राउंड नेक के साथ थर्ड क्वाटर स्लीव्स दी और स्कर्ट पोर्शन को छोटी-छोटी प्लीट्स से खूबसूरत घेर देकर फ्लेयर्स ऐड की। इसकी स्लीव्स और स्कर्ट के बॉर्डर को बेल पैटर्न बनाकर सजाया गया है, जो इसमें ढेर सारा चमक ले आए। वहीं, इसमें जान डालने के काम उनकी चोली ने किया। जिस पर हुआ हैवी काम लुक को बैलेंस्ड बनाए रखता है। चोली को हाफ जैकेट स्टाइल में बनाया गया और बारीक थ्रेड वर्क से बेल बनाकर हैवी टच दिया। बॉर्डर को पर्ल्स से हाइलाइट करके फाइनल टच दिया और बीच- बीच में फ्लोरल मोटिफ्स भी बनाए। ऐसे में इसका डिजाइन स्कर्ट पोर्शन से अलग लगा, जो उसे कॉम्प्लिमेंट कर गया। वहीं, फ्रंट में हुक देकर इसे उन्होंने पहना, जो पूरे अटायर की ब्यूटी को एन्हांस कर रहा है। अब हिमांशी के दुपट्टे पर गौर करते हैं, जिसे सुनहरी लेस वाले बॉर्डर से सजाया गया है। वहीं, इसे बांधनी स्टाइल प्रिंट देते हुए डिजाइन किया और बॉर्डर को चौड़ा रखकर अनारकली की स्लीव्स जैसे गोल्डन बीड्स से फ्लोरल पैटर्न बनाए। जिससे इसे हैवी लुक मिला, तो जालीदार पैटर्न के सेंटर पॉइंट पर बने फ्लोरल मोटिफ्स भी शानदार लगे। जिसके आसपास थ्रेड से पैच बनाए हैं। जब बारी जूलरी की आई, तो हिमांशी ने कुछ ओवरडू नहीं किया। हसीना के आउटफिट में ही इतना सब हो रहा है कि उन्होंने जूलरी के लिए बस कंट्रास्ट में ग्रीन जेमस्टोन वाले ड्रॉप इयररिंग्स चुनें, तो हाथ में गोल्ड रिंग नजर आई। वहीं, तिजौरी जैसा बैग लिए उन्होंने लुक पूरा किया। जिससे हिमांशी का लुक हेड टू टो परफेक्ट बन गया।