महिला टीम गोल्फ में रजत पदक जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 की महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय गोल्फ खिलाडिय़ों अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने तीनों खिलाडिय़ों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और जुनून को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को भविष्य में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेल 2026 में महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता खेल के प्रति तीनों खिलाडिय़ों के दृढ़ संकल्प और जुनून को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करती रहें।